कंपनी के GM से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, ठेकेदार सहित 3 गिरफ्तार

Sunday, May 26, 2019 - 03:28 PM (IST)

सोलन: चंबाघाट से कैथलीघाट तक दूसरे चरण में फोरलेन का कार्य करने वाली एरिफ  कंपनी के जी.एम. के साथ मारपीट व जान से मारने के धमकी देने के मामले में पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के शुक्रवार देर शाम एरिफ  कंपनी के जी.एम. कंडाघाट के वाकनाघाट में चल रहे कार्य का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार प्रदीप व उसके साथ अन्य 2 व्यक्तियों सुरेंद्र व राजेश ने जी.एम. से मारपीट शुरू कर दी व जान से मारने की धमकी देने लगे।

फोरलेन के कर्मचारियों ने बचाया जी.एम.

इस दौरान फोरलेन के कार्य में लगे कर्मचारियों ने जी.एम. को उनके चंगुल से बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले जी.एम. पर हमला करने वाले तीनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए थे। जी.एम. ने इसकी शिकायत कंडाघाट थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों व्यक्तियों को देर रात कंडाघाट से ही गिरफ्तार कर।

आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

ए.एस.पी. सोलन शिव कुमार ने बताया कि इस मामले में 3 लोगों को रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें प्रदीप, सुरेंद्र व राजेश शामिल हैं। शनिवार को इन सभी को सोलन न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Vijay