खतरे में एशिया का सबसे ऊंचा पुल, लोगों में अनहोनी के डर से दहशत

Wednesday, May 09, 2018 - 02:56 PM (IST)

बिलासपुर: एशिया के सबसे ऊंचे पुल पर लोगों को खतरा पैदा हो गया है। कंदरौर पुल पर पानी जमा होने के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पुल में सड़क किनारे से आनी वाली गाद व पानी से शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर यायायात भी प्रभावित हो रहा है। इससे न केवल लोगों को बल्कि पुल को भी खतरा है।


लोगों में अनहोनी के डर से दहशत का माहौल है। वहीं हाल ही में हुई बारिश से लोगों को काफी मुश्किल आ रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा हर विभाग को भारी बारिश की सूचना के चलते तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इसे अनदेखा कर रहे हैं। जिससे अनहोनी की घटना होने का अंदेशा बना रहता है। 
 

Ekta