प्रदेश प्रभारी ने आश्रय शर्मा को सौंपी हमीरपुर जिला कांग्रेस की कमान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 09:17 PM (IST)

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन के गठन और उसको मजबूती देने तथा पंचायत व विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन से आश्रय शर्मा को हमीरपुर जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के साथ आश्रय का सहयोग करने के लिए संबंधित जिला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य राजेश पराशर हमीरपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विवेक कुमार बड़सर, रिशव पौडव भोरंज, संजीव कालिया सुजानपुर व भुवनेश्वर गौड़ नादौन होंगे।

नियुक्ति के साथ प्रदेशाध्यक्ष ने आश्रय शर्मा को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक सप्ताह प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल तथा प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी सचिवों से वार्ता कर प्रगति रिपोर्ट लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन शिमला में सौंपें। उधर, आश्रय शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित पार्टी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News