कांगड़ा के चंबी में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की रैली आज

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 11:57 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे गग्गल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। यहां से वह सीधे चंबी मैदान के लिए रवाना होंगे। चंबी मैदान में वह संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। केजरीवाल के दौरे के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं।

यहां बता दें कि एक माह में अरविंद केजरीवाल का हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा दौरा है। इससे पूर्व 6 अप्रैल को उन्होंने मंडी में भी रोड शो किया था। आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता हिमाचल में डटे हुए हैं, लेकिन प्रदेश की जनता लगातार आम आदमी पार्टी में अपना भरोसा जता रही है। अब आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है, जिससे भाजपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News