अनुराग ठाकुर के बाद अब ये संभालेंगे HPCA की कमान, जानने के लिए पढ़ें खबर

Thursday, Sep 26, 2019 - 05:49 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को नया अध्यक्ष मिल गया है। अनुराग ठाकुर के बाद अब उनके छोटे भाई अरुण धूमल एचपीसीए के नए अध्यक्ष होंगे। बता दें कि एचपीसीए के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए आज नोमिनेशन हुए। अध्यक्ष पद के लिए अरुण धूमल के अलावा किसी ने भी दावेदारी नहीं जताई, ऐसे में अरुण धूमल का सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनना तय है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) आज 5 बजे के बाद अधिकारिक रूप से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करेगी। वहीं कांगड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने अरुण धूमल के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है।

Vijay