आंध्र प्रदेश से आया कारीगर, हाथों के हुनर के मुरीद हुए लोग (Pics)

Monday, Dec 24, 2018 - 11:12 AM (IST)

सोलन(चिन्मय) : भारत के हथकरघा उद्योग को मजबूत करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें बड़े-बड़े दावे तो करती है। लेकिन शायद वह दावे घोषणाओंं तक ही सीमित रह जाते है।

यही वजह है कि हथकरघा उद्योग से जुड़े कारोबारी शहर-शहर ग्राहकों की तलाश में भटकने को मजबूर है और खाना बदोश बनकर सड़क किनारे ही अपनी दुकानें लगा कर बड़ी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर रहे है।


सोलन में भी आंध्र प्रदेश से आए युगन्धर के हाथों से बने केन के उत्पाद लोगों को बहुत भा रहे है लेकिन अफसोस इस बात का है कि उसे यह उत्पाद सड़क किनारे बैठ कर बेचने पड़ रहे है।


दिल की बात मीडिया से सांझा करते हुए आंध्र प्रदेश से आए युगन्धर ने बताया कि वह देश के कोने कोने में जाकर हाथ से बने केन के सामान को बेचते है लोग इसे बहुत पसंद करते है।


उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार उनकी कोई मदद नहीं करती। इसलिए वह देश के कोने कोने में जाकर अपना उत्पाद बेचने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद वह खास तौर पर आसाम से लेकर आते है और फिर उसे बना कर बेचते है।

kirti