दर्दनाक हादसा: लेह जा रहा सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत

Sunday, Sep 29, 2019 - 01:22 PM (IST)

लाहौल स्पीति: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू पुल के पास लेह जा रहा सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हादसे में एक जवान की मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया। घायल को मनाली अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार को सेना की गाड़ियां लेह की ओर जा रही थी। इन गाड़ियों को ट्रांजिट कैंप दालंग में रुकना था। लेकिन सेना का एक वाहन जैसे ही लाहौल के सिस्सू पुल के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में लुढ़क गया।

इससे वाहन में सवार जवान एसके सिंघा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे में घायल जवान का मनाली में उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं मृतक जवान का शव क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में रखा गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद सेना को सौंपा जाएगा।

Ekta