कांगड़ा: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़का आर्मी ट्रक, 8 जवान घायल (Video)

Sunday, Sep 09, 2018 - 05:24 PM (IST)

कांगड़ा (जिनेश):कांगड़ा जिला के शाहपुर में एक सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 8 जवान घायल हो गए जिनमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि गंभीर जवान को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब छतरी के पास सेना का ट्रक जा रहा था अचानक स्कूटी को बचाने के चक्कर में वह सड़क से नीचे पलट गया। वहीं एसडीएम शाहपुर दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Ekta