ऊना में आर्मी जवान पर किशोर से कुकर्म का आरोप

Saturday, Jul 11, 2020 - 12:56 PM (IST)

ऊना : ऊना  में छुट्टी पर आए एक आर्मी जवान पर गांव के ही एक किशोर के साथ कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित किशोर का बंगाणा अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस को दी शिकायत 17 वर्षीय किशोर के पिता ने बताया कि गांव का एक ही आर्मी जवान इन दिनों छुट्टी लेकर घर लौटा था। जिसने बेटे के साथ शुक्रवार दोपहर को गलत काम किया। जिसकी जानकारी बेटे ने अपने पिता से दी। पिता ने मामले को लेकर बंगाणा पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोर का बंगाणा अस्पताल में मेडिकल करवाया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 

Edited By

prashant sharma