शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान

Monday, Oct 26, 2020 - 08:57 PM (IST)

अर्की (सुरेन्द्र): ग्राम पंचायत दाड़ला के स्यार गांव में एक मकान में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात स्यार गांव की सावित्री देवी के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। आग से लगभग 5 लाख रुपए से ज्यादा का नुक्सान होने का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलते ही अंबुजा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी कर्मियों सहित मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के पटवारी ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट उपमंडल कार्यालय को भेजी जाएगी।

 

Kuldeep