पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अर्की की एक युवती व 6 युवक गिरफ्तार

Thursday, May 19, 2022 - 10:32 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): पुलिस ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक युवती व 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पानीपत के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद 7 और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अर्की के रहने वाले हैं। इनमें से 2 आरोपी पुलिस द्वारा भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर इस संबंध में वायरल हुए एक वीडियो के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में पानीपत के व्यक्ति द्वारा 7 लोगों को पेपर बेचने की बात सामने आने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं। एएस वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक युवती सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।  

हरियाणा के एक और व्यक्ति की तलाश 
पेपर लीक मामले में अभी पुलिस और गिफ्तारियां कर सकती है। जैसे-जैसे गिरफ्तारियां हो रही हैं वैसे-वैसे नए-नए नाम भी पुलिस के सामने इस मामले में आने लगे हैं। पता चला है कि साथ लगते हरियाणा राज्य से आगामी दिनों में पुलिस और गिरफ्तारियां करने की तैयारी में जुट गई है। सोलन पुलिस की टीमें हरियाणा में इस मामले में जुड़े कुछ अन्य लोगों की तलाश में निकल गई हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay