Solan: 485 ग्राम अफीम की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 12:55 PM (IST)
अर्की (सुरेंद्र): 4 अप्रैल की रात्रि को विशेष अन्वेषण इकाई टीम द्वारा एक गुप्त सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच आरंभ की। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच हेतु रोका गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 485 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार जिला बिलासपुर आयु 31 वर्ष तथा गौरव कालका, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा), आयु 29 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत पड़ताल की जा रही है, ताकि यह ज्ञात किया जा सके कि उनका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या नैटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक सोलन ने मामले की पुष्टि की हे।
फोटो कैप्शन

