अर्की का मास्टर लक्की सारेगामापा में मचाएगा धमाल

Monday, Jan 20, 2020 - 11:24 PM (IST)

अर्की, (सुरेन्द्र ): नगर के वार्ड नंबर-2 के मास्टर लक्की (कार्तिक) का चयन सारेगामापा पंजाबी जैजी बी. की टीम के लिए हुआ है। अर्की नगर से किसी भी स्पर्धा में भाग लेने वाले वह पहले युवक हैं। लक्की ने पंजाबी व हिन्दी गानों व भजन गायकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई के दौरान संगीत में अनेक मैडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने स्कूल व अर्की का नाम रोशन किया है। मास्टर लक्की ने पिछले वर्ष हांगकांग में भजन संध्या में अपनी कला का प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। वह जब 5 वर्ष के थे तो उन्होंने गाने का अभ्यास शुरू किया था। यही नहीं, गाने के साथ ही तबला वादन भी सीख लिया था। वह प्रदेश के कई प्रसिद्ध  मेलों में सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ चुके हैं। लक्की के पिता रत्न चंद यहां टैक्सी चलाते हैं, जबकि माता रामप्यारी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता के पद पर कार्यरत है। मास्टर लक्की ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अपने गुरुजनों व मित्रों को दिया है। उनका सपना है कि एक दिन वह बालीवुड में अपना जलवा दिखाएं।

 

Kuldeep