शार्ट सर्किट से मकान में आग, लाखों का नुक्सान

Monday, Feb 05, 2018 - 06:14 PM (IST)

अर्की : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत रौड़ी गांव में एक मकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय धनी राम के घर में रात को शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। गनीमत यह रही कि उस समय घर में अकेली रहने वाली देवकी देवी घर में नहीं थी। वह घर के पास ही एक खोखे में छोटी सी चाय की दुकान चलाती है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज चंदेल, पंचायत सदस्य विमला, अदिति व कुंता ने मौके पर जाकर नुक्सान का जायजा लिया। आग से घर का सामान और 35000 रुपए की नकदी राख हो गई। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रधान ने बताया कि एस.डी.एम. कार्यालय में घटना की सूचना भेज दी है। तहसीलदार की ओर से कानूनगो प्रेम लाल को नुक्सान का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।