पंचायतों में बेरोजगार वेटेरिनरी फार्मासिस्टों की नियुक्ति करे
punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 11:22 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश की गद्दी जनजाति से वंचित उप-जातियों को जनजाति का दर्जा दिलाए जाने को हिमालयन गद्दी यूनियन की ओर से महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। धर्मशाला के खनियारा के सोकणी द कोट पंचायत के अंबेडकर भवन में 27 फरवरी को सुबह 11 बजे से जन जागरण अभियान चलो गांव की ओर महासम्मेलन किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा-चंबा सहित अन्य समस्त जिलों की गद्दी जनजाति से वंचित उपजातियां हाली, सिप्पी, बाड़ी, डोगरी, लौहार व रिहाड़े सहित अन्य नुआली टल्ली के पदाधिकारी, सदस्य भाग लेंगे। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जन जागरण अभियान को बड़े स्तर पर चलाने का है।
हिमालय गद्दी यूनियन पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश की गद्दी जनजाति से वंचित उप-जातियों को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन कर रही है। भू-राज्स्व अभिलेख की गलती को दुरूस्त न किए जाने के कारण कई दशकों से उप-जातियों को जनजाति से वंचित रहना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में एक समुदाय के होते हुए एक संस्कृति, पंरपरांए व रिति-रिवाजों का निर्वहन करने के बावजूद उप-जातियों को अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। इस संबंध में हिमालयन गद्दी यूनियन की ओर से प्रदेश सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार व पी.एम. मोदी को भी ज्ञापन भेजकर अवगत करवाया गया। हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जागृत बंगवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 27 फरवरी को खनियारा सोकणी द कोट पंचायत के अंबेडकर भवन में महासम्मेलन किया जाएगा।