30 तक करें प्रवेश के लिए आवेदन

Sunday, Oct 25, 2020 - 11:32 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, खनियारा, धर्मशाला ने बताया कि शिक्षा सत्र 2020-2021 के प्रवेश फार्म 30 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा लिए निर्णय के अनुसार क्षेत्रीय केन्द्र में भी प्रवेश योग्यता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने एम.ए. संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एम.कॉम, एम.एस.सी. गणित तथा एम.सी.ए. में प्रवेश परीक्षा हेतु हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आवेदन किया था वे छात्र इन विषयों के लिए अपना आवेदन 30 अक्तूबर सायं 5 बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र मोहली खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एम.एस.सी. भू-गर्भ विज्ञान तथा पी.जी.डी.सी.ए. में शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश भी योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा। इच्छुक अथ्यार्थी अपना आवेदन 30 अक्तूबर, सायं 5 बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
 

prashant sharma