सेब से लोडिड ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गहरी खाई में गिरने से चकनाचूर होती दिखी पेटियां(Video)

Monday, Oct 14, 2019 - 03:44 PM (IST)

बिलासपुर(मुकेश) : हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक सेब से लदा ट्रक गहरी खाई मे जा गिरा। हादसा बिलासपुर के जामली में एनएच-205 पर हुआ।

जहां कुल्लू से दिल्ली की ओर जा रहा सेब की पेटियों से लोड ट्रक बिलासपुर के जामली में एनएच-205 पर नियंत्रण खो जाने से करीब 200 फुट गहरी खाई में लुढ़क गया। जिस कारण सेब की पेटियां नीचे गिरने से चकनाचूर हो गई।

इस हादसे में ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जामकारी पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच में लग गई।

kirti