भाजयुमो के रोड शो में शामिल नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जानिए क्या है वजह

Thursday, Mar 24, 2022 - 10:34 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोलन में युवा मोर्चा के रो शो में शामिल नही होंगे। इसके कारण भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। इस रोड शो में प्रदेशभर से करीब 5000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद थी। लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी केबिनेट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके कारण उनके सोलन के कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। अब वह लखनऊ से सीधे शुक्रवार शूलिनी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। वह करीब पौने 5 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। इससे पूर्व अनुराग ठाकुर का भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ रोड शो में शामिल होने के साथ पुराने बस अड्डे पर जनसभा को सम्बोधित करने की योजना थी। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रोड शो के साथ युवा मोर्चा की रैली को सम्बोधित करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay