NIT में स्टूडैंट एक्टिविटी सैंटर का इस दिन उद्घाटन करेंगे अनुराग ठाकुर

Friday, Jun 25, 2021 - 06:36 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव चौहान): केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 27 जून को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में स्टूडैंट एक्टिविटी सैंटर का उद्घाटन करेंगे। अपने प्रवास कार्यक्रम के अनुसार अनुराग सिंह ठाकुर रविवार सुबह धर्मशाला से हमीरपुर पहुंचेंगे और लगभग 11 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर में स्टूडैंट एक्टिविटी सैंटर के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। इस समारोह के बाद अनुराग सिंह ठाकुी हमीरपुर के परिधि गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा सोमवार सुबह वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Content Writer

Vijay