अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-कांग्रेस शासित सरकारें कोरोना से लड़ने में रहीं फेल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 10:09 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश भाजपा मिशन रिपीट को लेकर शिमला में मंथन कर रही है। 3 दिन तक कोर कमेटी की बैठक में मिशन रिपीट 2021 को लेकर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में भाग लेने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी शिमला पहुंचे है। मीडिया से रू-ब-रू होते हुए अनुराग ठाकुर ने एक तरफ मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ की तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। अनुराग ठाकुर ने महंगाई, कोरोना व अनुच्छेद 370 पर खुलकर बात की।

पंजाब के मुख्यमंत्री से उनके विधायक तक नहीं मिल पाते

उन्होंने कहा कि पंजाब व राजस्थान सहित कांग्रेस शासित राज्यों में कोविड से लड़ने  में सरकारें फेल रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री से उनके विधायक तक नहीं मिल पाते हैं इसलिए वहां कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह मची हुई है। पंजाब ने वैंटिलेटर कूड़ेदान में डाल दिए तो वहीं वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेच दी। वहीं राजस्थान में वैक्सीन की बर्बादी की गई। केंद्र सरकार कोरोना से लड़ाई लड़ रही है। पिछले साल जब कोरोना आया था उस वक्त से स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ौतरी हुई है। भारत में वैक्सीन बन भी रही है और देश के लोगों को लग भी रही है।

कांग्रेस के जमाने में आज से ज्यादा थी महंगाई

दिग्विजयसिंह  के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए उसी तरह तड़प रही है जैसे ‘बिन पानी मीन’। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के पत्रकारों की भाषा बोल रहे हैं। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए दफना दिया है। कांग्रेस यदि पाकिस्तान के पत्रकारों की भाषा बोल रही है तो ये देश के साथ गद्दारी है। महंगाई के मुद्दे को लेकर पूछने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में आज से ज्यादा महंगाई थी। पैट्रोल-डीजल के रेट बाजार तय करता है इसलिए आगे ये सस्ता होगा ये महंगा उसी पर निर्भर करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News