Hamirpur: सांसद अनुराग ठाकुर ने समीरपुर में रिन्यू की BJP की सदस्यता, कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 12:59 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को अपने पैतृक गांव समीरपुर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को रिन्यू किया। इस मौके पर भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, सुमित शर्मा, और जिला भाजपा अध्यक्ष देसराज शर्मा ने उन्हें नए सिरे से सदस्यता ग्रहण करवाई।

अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर ऑनलाइन सदस्यता को मोबाइल पर दिखाया और भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के हर बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसे और भी अधिक सदस्य बनाने की आवश्यकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News