केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की लगाई क्लास, दिए ये निर्देश

Saturday, Dec 28, 2019 - 01:15 PM (IST)

 

बिलासपुर(मुकेश): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जिलाधीश कार्यालय में स्थित बचत भवन में प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की क्लास ली। बता दें कि उन्होंने नरेंद मोदी के द्वारा आरम्भ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं, सांसद निधी से करवाए जाने वाले कार्यों की गतिविधियों का जायजा लेने के संदर्भ में अधिकारियों की क्लास ली। इस दौरान उन्होंने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण से राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगड़-मनाली एवं सम्पर्क सड़कों को पहुंची क्षति की दशा को शीघ्र सुधारने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

वहीं उन्होंने कोलडैम से जिला बिलासपुर के तीन विधान सभा चुनाव क्षेत्रों को लाभान्वित करने वाली कोलडैम पेयजल परियोजना के विकास कार्यों पर भी अधिकारियों से समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को जनहित में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आरम्भ की गई योजनाओं को उनके वास्तविक हकदारों तक बिना किसी भेदभाव से पहुंचाने के प्रति दिए निर्देश।

 

kirti