अनुराग ठाकुर ने ऊना में किया चुनाव प्रचार, वीरेंद्र कंवर के पक्ष में मांगे वोट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 07:39 PM (IST)

ऊना (अमित): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में कूद पड़े हैं। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद बुधवार को प्रचार के पहले ही दिन कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर के पक्ष में अनुराग ठाकुर ने ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं करते हुए वोट मांगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब वे पहली बार अपने चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे थे तो एक ही दिन में 30 नुक्कड़ सभाओं को अंजाम दिया था। हालांकि इस दौरान 20 नुक्कड़ सभाएं ऐसी थीं, जिनमें महिलाएं सिर पर घड़े रखकर पानी ले जाने के लिए दिखाई दे रही थीं लेकिन आज भाजपा सरकारों के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के प्रति वचनबद्ध है और आने वाले समय में भी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ साथ ग्रामीण अंचलों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे विश्व के साथ भारत ने भी कोविड-19 जैसी विकट परिस्थिति को देखा। हालांकि जहां विश्व के विकसित देश लाशों को संभालने में जुटे थे, वहीं मौजूदा केंद्र सरकार की मजबूती के चलते देश ने कोविड-19 का भी कड़ा मुकाबला कर उसे परास्त किया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को नि:शुल्क वैक्सीन केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराई जबकि मौजूदा प्रदेश सरकार ने भी केंद्र के कंधे से कंधा मिलाते हुए हिमाचल प्रदेश के निवासियों को दुख की घड़ी में सहारा दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें केवल मात्र डबल इंजन की सरकार के कारण ही संभव हो पाई हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News