राज्य वित्त एवं कार्पोरेट मंत्री बनने के बाद ज्वालाजी पहुंचे अनुराग, कार्यकर्ताओं संग ली सैल्फी

Friday, Jun 07, 2019 - 09:21 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): राज्य वित्त एवं कार्पोरेट मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर शुक्रवार को पहली बार ज्वालामुखी पहुंचे। इस बीच जैसे ही अनुराग ठाकुर के ज्वालाजी पहुंचने की खबर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो वे स्थानीय विधायक के बेटे रजनीश धवाला की अगुवाई ढोल-नगाड़े और फूलमालाएं लेकर मुख्य बस स्टैंड के बाहर पहुंच गए, जहां अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया।

अनुराग के साथ सैल्फी लेने की होड़ भी इस स्वागत के दौरान खूब देखने को मिली। वहीं अनुराग ठाकुर ने भी किसी को निराश नहीं किया व सभी के साथ सैल्फी लेकर अपनापन जाहिर किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर के साथ पूर्व भाजपा मंत्री रविन्द्र सिंह रवि भी मौजूद रहे। लगभग 15 मिनट तक ज्वालाजी में रुकने के बाद अनुराग ठाकुर का काफिला नादौन की तरफ रवाना हो गया।

Vijay