गरीबों को अब इलाज के लिए नहीं लेना पड़ रहा कर्ज : अनुराग ठाकुर

Sunday, Oct 30, 2022 - 11:21 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): विजय संकल्प रैली के तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नयनादेवी के मजारी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छोटे से पर्वतीय राज्य के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत तथा हिम केयर जैसी योजनाओं की बदौलत अब गरीबों को बीमार पडऩे पर कर्ज लेने की नौबत नहीं आती है। कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए भारत को दवाइयां, हथियार, हैलीकॉप्टर, लड़ाकू जहाज तथा युद्धपोत खरीदने के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके विपरीत अब सारी चीजें न केवल भारत में बन रही हैं, बल्कि इन्हें निर्यात भी किया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay