अनुराग ठाकुर ने Ex CM वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया दुख, कहा-देवभूमि के लिए अपूर्णीय क्षति

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 04:50 PM (IST)

शिमला (योगराज): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाऊंट पर स्व. वीरभद्र सिंह के साथ अपनी पुरानी फोटे शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे व देवभूमि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीरभद्र सिंह का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके देवलोकगमन से देवभूमि में एक ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई असम्भव है। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार व प्रियजनों को धीरज रखने के साथ-साथ वीरभद्र जी की यादों को संजोए रखने की व प्रदेश के हित में उनके योगदानों को याद रखने आवश्यकता है। प्रभु शोकाकुल परिवार व समर्थकों को सम्बल दे, यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे एवं पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे, यही कामना है।
PunjabKesari, Tweet Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News