इंदु गोस्वामी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अनुराग ठाकुर भी हुए आइसोलेट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 10:15 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर होम आइसोलेट हो गए है। जानकारी के अनुसार अब वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का कल कोरोना टेस्ट होगा। अनुराग ठाकुर का कल धर्मशाला का प्रस्तावित कार्यक्रम था जिसमें बुधवार को प्रस्तावित प्रेस वार्ता भी थी। अब होम आइसोलेट होने के बाद बुधवार का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। जानकारी के मुताबिक  2 दिन पहले दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हिमाचल के सभी सांसदों ने भेंट की थी। इंदु गोस्वामी भी उस समय सभी संसदों के साथ मौजूद थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News