अनुराग ठाकुर ने SC/ST एक्ट पर दी सफाई, कांग्रेस पर साधा निशाना

Monday, Sep 17, 2018 - 01:53 PM (IST)

ऊना (अमित): लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने एससी/एसटी एक्ट पर सफाई दी है। अनुराग ने एक्ट पर एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि पिछले सत्र में इस एक्ट को पास करने में सभी दलों और सांसदों ने अपना समर्थन दिया था। जो कांग्रेस आज हो हल्ला कर रही है उसे अपना वीडियो देख लेने चाहिए ताकि उन्हें अपने सवालों के जबाब मिल सकें। यह बात अनुराग ठाकुर ने ऊना भाजपा द्वारा कुष्ठ आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दौरान कही।

जहां पर लोकसभा के मुख्य सचेतक एवं सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं के संग कुष्ठ रोगियों में फल और मिठाइयां वितरित की। वहीं भाजपा नेताओं ने कुष्ठ रोगियों को पेश आ रही समस्यायों को सुना और समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पीएम की लंबी आयु की कामना भी की। अनुराग ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम और व्यवहार के दम पर देशवासियों के दिलों में जगह बनाई है। अनुराग ने कहा कि भाजपा पीएम के जन्मदिन को गरीब परिवारों के बीच जाकर मना रही है ताकि उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर उनकी समस्याओं को भी जाना जा सके। 

 

Ekta