वित्त राज्य मंत्री बनने के बाद धोनी के मुद्दे पर अनुराग का “नो कमेंट” BCCI पर दिया ये बयान

Saturday, Jun 08, 2019 - 11:36 AM (IST)

हमीरपुर((अरविंदर) : मोदी सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहली मर्तबा हमीरपुर पहुंचने पर बीसीसीआई के पूर्व में अध्यक्ष रहे अनुराग ठाकुर ने एमएस धोनी के मुद्दे पर कुछ भी टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा है कि बीसीसीआई को अब कोर्ट द्वारा दी गई टीम चला रही है, यह उनको तय करना है कि इस मुददे पर क्या करना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में क्रिकेट के सबसे सशक्त संगठन का ऐसा हाल क्यों है। प्रदेश महिला काग्रेंस के महिला उत्पीड़न के मामलों में बढोतरी पर उठाए गए प्रश्न पर उ्नहोंने कहा कि पार्टी व प्रदेश सरकार महिलाओं का सम्मान करती है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ।
 

kirti