Hamirpur: जनता व कार्यकर्त्ताओं के प्यार व आशीर्वाद से मुझे ताकत मिलती है : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 11:17 AM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को अपने दिल्ली आवास पर कार्यकर्त्ताओं संग अपने जन्मदिन का केक काटा। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से कार्यकर्त्ता अनुराग ठाकुर को दिल्ली आवास पर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हुए थे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता और भाजपा कार्यकर्त्ताओं का स्नेह व प्यार का ताउम्र ऋणी रहूंगा। जनता का प्यार और कार्यकर्त्ताओं के आशीर्वाद से मुझे ताकत मिलती है और इसी ताकत से मैं दोगुने जोश से जनसेवा कर रहा हूं और हमेशा इसको जारी रखूंगा।

उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई देने वालों का मैं धन्यवादी हूं। अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कार्यकर्त्ताओं ने किया। अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर मंडी, हमीरपुर, देहरा, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में रक्तदान शिविरों के साथ ही लंगर लगाए तथा कई खेल संघों ने खेलों का आयोजन भी किया। कार्यकर्त्ताओं ने अस्पतालों में फल वितरण और अनाथालयों में भी बच्चों को मिठाई वितरित की।   
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News