अनुराग बोले- हिमाचल के कोने-कोने में कमल खिला दिखाई देगा (Watch Video)

Saturday, Jun 17, 2017 - 05:08 PM (IST)

सोलन (चिनमय कौशल): नगर निगम शिमला में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर सोलन भाजपा मंडल में भी खुशी की लहर देखी गई। यहां पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तो शिमला के नगर निगम के चुनावों से भाजपा का विजयी रथ चल पड़ा है और आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में कांग्रेस नजर आने वाली नहीं है। हिमाचल के कोने-कोने में कमल खिला दिखाई देगा। 


बताया जाता है कि कांग्रेस प्लस कम्युनिस्ट इक्वल टू करप्शन है। इसीलिए शिमला की जनता ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों को पूरी तरह से नकार दिया है और यही वजह है कि भाजपा ने पिछले 31 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़कर 50 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से अब भाजपा आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी और सत्ता में आएगी।