अनुराग बोले, साढ़े चार साल से कांग्रेस कर रही विनाश यात्रा, नहीं मिलेगा पथ यात्रा का कोई लाभ

Wednesday, Jul 05, 2017 - 03:51 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): भाजपा की सत्ता परिवर्तन रथ यात्रा का ऊना में आगाज हो गया है। हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के साथ-साथ सांसद अनुराग ठाकुर और स्थानीय विधायक वीरेंद्र कंवर भी इस दौरान मौजूद रहे। बताया जाता है कि देहरा क्षेत्र से होते हुए इस यात्रा ने ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। 


अनुराग ने कांग्रेस की पद यात्रा पर उठाए सवाल
अनुराग ने कांग्रेस द्वारा शुरू होने वाली पथ यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले साढ़े चार सालों से राज्य में विनाश यात्रा कर रही है, ऐसे में अब पथ यात्रा का कोई लाभ उन्हें नहीं मिलेगा।  


कांग्रेस ने माफिया और भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा
भाजपा के परिवर्तन रथ पर सवार होकर ओपी धनकड़, अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव-गांव घूमकर जहां राज्य में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की नाकामियों का प्रचार किया, वहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू करवाया। अनुराग ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अमरीका और इजराइल दौरे के दौरान हिमाचली संस्कृति को विश्व स्तर तक पहुंचाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ वीरभद्र सिंह ने भ्रष्टाचार करके राज्य को कलंकित किया है वहीं मोदी ने देश-विदेश में प्रदेश को पहचान दिलाई है।