Watch Video: अनुराग बोले, CM वीरभद्र और सुक्खू को नहीं मिल रहा चुनाव क्षेत्र

Monday, Jul 03, 2017 - 03:03 PM (IST)

देहरा (गुलशन धनोआ): हिमाचल में चल रही भाजपा की रथ यात्रा का देहरा विधानसभा क्षेत्र के कुंदलिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। यहां केंद्रीय सहकारिता एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर और देहरा के विधायक रविंद्र सिंह रवि ने अपने कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया।


वीरभद्र और सुक्खू को नहीं मिल रहा चुनाव क्षेत्र
सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की रथ यात्रा से कांग्रेस इतना घबरा गई है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपना हल्का छोड़कर किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला के शहरी निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री के निवास होली लॉज एवं विधानसभा क्षेत्र के तीन वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज करके कांग्रेस सरकार को दिखा दिया है कि आने वाली सरकार भाजपा की ही होगी।