अनुराग बोले- प्रदेश कर्ज में डूब रहा और CM काले धन को कर रहे सफेद

Wednesday, Apr 26, 2017 - 12:56 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): एक बार फिर सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम वीरभद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह और उनका परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र की कारगुजारियों के कारण ही राज्य कर्ज में डूबा हुआ है वहीं दूसरी ओर वह इसके नाम पर काले धन को सफेद करने में लगे हुए हैं। 

कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी में कर रहे घुटन महसूस
यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना में पत्रकारों से करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं के नाम जल्द ही सार्वजनिक होंगे। अनुराग ने कहा कि राज्य सरकार पर केंद्रीय योजनाओं में रोड़ा अटकाने भी जड़े। अनुराग ने राज्य सरकार पर केंद्रीय योजनाओं में रोड़ा अटकाने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राज्य में करोड़ों की योजनाएं दे रही हैं लेकिन कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में आड़े आ रही हैं।