अनुराग का पलटवार, कांग्रेस ने हमेशा की लोकतंत्र की हत्या(video)

Friday, May 18, 2018 - 01:53 PM (IST)

हमीरपुर(अमित):हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उनका कुटलैहड़ क्षेत्र जगह-जगह में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे है। दोनों नेताओं ने समुरकलां और लमलेहड़ी के सरकारी स्कूलों में नवनिर्मित भवनों का उदघाटन किया। इसके बाद गांव बॉल में किसानों को चारा काटने वाली मशीनें भी वितरित की। इस दौरान अनुराग ने खुरवाईं में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति भी तैयार की। समुरकलां में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले किए।

कांग्रेस अपने इतिहास में झांके
उनका कहना है कि कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है और महंगाई पर भी लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में महंगाई दर 12 प्रतिशत तक पहुंच गई थी लेकिन पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते भाजपा कार्यकाल में महंगाई कर कभी भी 4 प्रतिशत से ऊपर नहीं गई। वहीँ कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए अनुराग ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास में झांककर देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी रही है। 


 

kirti