अनुराग बोले- राहुल के शुभ चरण हिमाचल में पड़ेंगे तो BJP की जीत पक्की

Monday, Oct 02, 2017 - 03:17 PM (IST)

ऊना (अमित): बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के हिमाचल दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के शुभ चरण हिमाचल में पड़ेंगे तो इसका लाभ बीजेपी को ही होगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के ही आधे से ज्यादा लोग राहुल गांधी को अपना नेता ही नहीं मानते हैं। 


हिमाचल में भ्रष्टाचार चरम पर है
अनुराग ने कहा कि देशभर में कांग्रेस अलग-थलग पड़ चुकी है। हिमाचल 19वां राज्य होगा जहां भाजपा विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है, भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। 


अंब-इंदौरा से अंबाला पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
अनुराग ने ऊना रेलवे स्टेशन पर अंब-इंदौरा से अंबाला के लिए नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कूड़ादान स्थापित करके स्वच्छता का संदेश भी दिया। जाहिर है कि ट्रेन नंबर 64563 व 64564 रोज दोपहर एक बजे अंब-इंदौरा स्टेशन से चलेगी और ऊना होते हुए वाया नंगल अंबाला जाएगी। इस ट्रेन में अंबाला तक का किराया 45 रुपए व चंडीगढ़ तक का 40 रुपए होगा।