सत्ती के लिए मैदान में अनुराग 'पावर', कांग्रेस पर जमकर किया वार

Sunday, Oct 29, 2017 - 01:57 PM (IST)

ऊना( अमित):चुनावों की तिथि नजदीक आते ही स्टार प्रचारकों ने प्रदेश भर में अपने-अपने राजनितिक दल के पक्ष के प्रचार प्रसार तेज कर दिए है। सांसद अनुराग ठाकुर ने आज ऊना सदर विधानसभा हलके का दौरा करके 6 जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए। अनुराग ने भड़ौलियां, चड़तगढ़, रायपुर, बसदेहड़ा और ऊना में जनसभाएं कर जनता के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के पक्ष में वोट मांगे। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प रही और माफिया राज के साथ-साथ भ्रष्टाचारियों का विकास हुआ है।