अनुराग ने जानिए किस मुद्दे पर ली कांग्रेस की क्लास (Video)

Sunday, Mar 10, 2019 - 01:21 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस की खूब क्लास ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब राफेल की कीमत कम भरी थी तो खरीदा क्यों नहीं। अगर कांग्रेस ने पहले ही राफेल खरीद लिया होता तो आज भारतीय वायु सेना और ताकतवर होती। जिससे वह मिग-21 की बजाय राफेल के साथ पाकिस्तान से मुकाबला करती। भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दल अपनी सेना पर विश्वास ना करें लेकिन दुनिया भर के देशों ने भारत पर विश्वास रखा है। 

भाखड़ा बांध सतलुज नदी पर बीबीएमबी के द्वारा बनाए गए विशाल झूला पुल वैली ब्रिज जिससे हिमाचल प्रदेश के 2 जिले जिला बिलासपुर और जिला ऊना आपस में जुड़ेंगे। इसका लोकार्पण भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक रणधीर शर्मा और बीबीएमबी के चेयरमैन डीके शर्मा भी मौजूद थे। यह वैली ब्रिज 1160 फीट लंबा हैं, इससे जहां पर हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी।




 

Ekta