अनुराग ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सत्ता में आने पर BJP चार्जशीट पर होगी कार्रवाई

Monday, Jul 03, 2017 - 10:51 AM (IST)

नादौन: साढ़े चार सालों में हिमाचल को क्या दिया है यह ना तो कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू बता पाते हैं और न ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। इन सालों में कांग्रेस ने लूट की खुली छूट राज्य में दे रखी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष तक के नाम भ्रष्टाचार में आए हैं। भाजपा ने इन सबके दस्तावेज बनाकर राज्यपाल को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में आएगी तो जिन के भी नाम चार्जशीट में हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने बटरान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।


प्रदेश में फैले माफिया राज को हटाने के लिए यह परिवर्तन आएगा
अनुराग ने कहा कि पूरी यात्रा में जो समर्थन परिवर्तन यात्रा को मिला वो राज्य में परिवर्तन लाने के संकेत दे रहा है। यह जोश केवल सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि हालत बदलने के लिए है। ऐसा परिवर्तन राज्य में आएगा जो इसकी तकदीर और तस्वीर बदलने वाला होगा। प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए और प्रदेश में फैले माफिया राज को हटाने के लिए यह परिवर्तन आएगा। राज्य से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए और प्रदेश में फैले माफिया राज को हटाने के लिए यह परिवर्तन आएगा।