अनुराग ने केंद्रीय बजट को बताया जन हितैषी, कांग्रेस पर साधा निशाना

Friday, Feb 02, 2018 - 05:32 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के बजट को सभी वर्गों का हितैषी बताया है। ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में गरीब और किसान के हक की बात की गई है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने बजट में आंकड़ों की हेराफेरी करती थी, इसलिए उन्हें बजट पसंद नहीं आ रहा है। 


अनुराग ने कहा कि अगर किसी कांग्रेसी को बजट की ज्यादा जानकारी चाहिए हो तो मेरे से ले सकते हैं। बजट में गरीब, किसान, महिलाएं, व्यापारी और आम आदमी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। अनुराग ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश बजट में आज दिन तक अपेक्षित रहे वर्ग को तरजीह दी गई है।