अनुराग ने बांटे गैस कनेक्शन, पूर्व सरकार पर उगली आग

Friday, Apr 20, 2018 - 03:12 PM (IST)

ऊना (अमित): हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अनुराग ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सासन, खानपुर और संतोषगढ़ में लाभार्थियों को एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए। इसके बाद अनुराग ने संतोषगढ़ में एक जनसभा को भी संबोधित किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के बिना बिन पानी के मछली की तरह तरस रही है। 


अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जो भ्रम फैलाने का प्रयास किया था। उस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी पूर्व कांग्रेस सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ झूठे केस बनाने में पैसा बर्बाद किया जबकि उसी पैसे को खेलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में लगाया जा सकता था। 

Ekta