अनुराग का तंज, वीरभद्र-सुक्खू की लड़ाई में दिल्ली भटक रहे कांग्रेसी

Monday, May 29, 2017 - 01:05 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस आपसी जंग से निराशा एवं हताशा है। कांग्रेस की डूबती नाव को देखकर इसके कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं। वह जल्द ही कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शिमला में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आसप में उलझी हुई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू की जंग इतना आगे बढ़ गई है कि कांग्रेसी नेता दिल्ली दरबार में भटक रहे हैं। 


नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का हार का डर
अनुराग ने शिमला नगर निगम चुनावों पर कहा कि कांग्रेस अपनी पराजय को लेकर घबरा गई है। यही कारण है कि वह चुनावों से बचना चाह रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार 22 जून से 25 जून तक स्टेट ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 1500 खिलाड़ी 11 खेलों में भाग लेंगे। 23 जून को ओलिंपिक डे रन का आयोजन किया जाएगा।