अनुराग ने साधा निशाना, कहा-अपना घर संभालने में नाकाम हुई कांग्रेस

Sunday, Aug 06, 2017 - 01:46 AM (IST)

पालमपुर: कांग्रेस अपना घर संभालने में असफल रही है, वहीं कांग्रेस के अंदर नेतृत्व को लेकर प्रश्रचिन्ह लग रहे हैं। यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने पालमपुर में पत्रकारों के पश्रों के उत्तर में कही। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व को बदनाम करने वाले व गुडिय़ा प्रकरण को दबाने वाले देवभूमि को स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व स्थानीय नेताओं को स्वीकार नहीं है तथा कांग्रेस प्रभारी के प्रदेश में पहुंचने पर मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के मध्य अनबन धरातल पर मुखर होती है। दोनों पक्षों द्वारा इस दौरान नारेबाजी होती है तथा प्रदेशाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग होती है तो इसके लिए भाजपा को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता। 

भाजपा पर आरोप लगाना न्यायसंगत नहीं
उन्होंने कहा कि जहां तक गुजरात में शंकर सिंह बघेला का प्रश्र है, जब वह भाजपा को छोड़ कर गए थे तो उनके साथ 40 से अधिक विधायक थे। आज उनके साथ मात्र 7 ही विधायक हैं। हो सकता है वह आगे और विधायक ले जाएं, ऐसे में भाजपा पर आरोप लगाना तथा अपना घर ठीक न रख पाना न्यायसंगत नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस ने ऐसे 2 प्रभारी लगाए हैं जिनमें से एक ने हिन्दुत्व को बदनाम किया तथा झूठा हिन्दु आतंकवाद का शब्द निकाला, वहीं दूसरी ओर सह प्रभारी उसे बनाया है जिसने संसद में गुडिय़ा का मामला उठाने पर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने पूछा कि क्या वीर भूमि व देव भूमि में ऐसे व्यक्ति स्वीकार्य होंगे।