किसान आंदोलन को चला रहीं राष्ट्र विरोधी ताकतें : कृपाल परमार

Monday, Dec 14, 2020 - 07:27 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन चल नहीं रहा है, बल्कि इसे चलाया जा रहा है। साथ ही पूरे देश में इसे चलाने का प्रयास किया जा रहा है और वो भी निहित अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार ने सोमवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाते हुए कहा कि इस आंदोलन की डोर राष्ट्र विरोधी हाथों में है। इस आंदोलन को दलाल चला रहे हैं जबकि किसान अपने खेतों में खेतीबाड़ी में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है कि किसान आंदोलन पंजाब के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। किसान बिल बिचौलियों को खत्म करने का काम करेगा, जिससे बिचौलिए और दलाल तिलमिलाए हुए हैं और कांग्रेस उनका साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अधिकतर लोग आढ़ती का काम करते हैं, जिन्हें किसान बिल से नुक्सान होगा। किसान आंदोलन के तार राष्ट्र विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग की घुसपैठ किसान आंदोलन में हुई है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सचिन शर्मा व अधिकांश डोगरा भी मौजूद रहे।

Vijay