पूर्व IFS अधिकारी पर एंटी करप्शन ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, बेनामी संपत्ति का शक

Wednesday, Jun 27, 2018 - 04:58 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): पूर्व आई.एफ.एस. अधिकारी सी.एस. सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी की है। कुल्लू के रायसन में अफसर की बेनामी संपत्ति मिलने का शक है। सी.एस. सिंह गैर-हिमाचली हैं, ऐसे में रायसन का विला बेनामी होने का शक है। ये विला एक बीघा और 2 बिस्वा में है, जिसका लिविंग एरिया करीब 15,600 वर्ग फुट बताया जा रहा है। आरोप है कि वन निगम का एम.डी. रहते हुए सी.एस. सिंह ने आय से ज्यादा संपत्ति जुटाई।


लोन लेने में गड़बड़ी की भी हो रही जांच
इस बात की भी जांच चल रही है कि इस अधिकारी ने लोन लेने में भी गड़बड़ी की है, जिससे विभाग को नुक्सान हुआ। छापामारी के दौरान घर से 4 लैपटॉप, 2 सी.पी.यू., एक मोबाइल फोन और संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े कुछ कागजात भी मिले हैं। इस मामले में वन विभाग के अन्य अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Vijay