कुल्हाड़ी के हमले में घायल दूसरी महिला ने भी तोड़ा दम

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 07:53 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): चम्बा जिले के सलूणी उपमण्डल के कैंथली गांव में तेजधार हथियार के हमले में घायल दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के बाद चिकित्सकों ने वापस घर भेज दिया था लेकिन शुक्रवार को घर पर महिला कि मौत हो गई। एक महिला की पहले ही टांडा में मौत हो गई थी। उधर, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे हिरासत में लेने के लिए टांग में गोली चलानी पड़ी थी। इसके चलते उसका उपचार पुलिस की निगरानी में मैडीकल कॉलेज चम्बा में चल रहा है। आरोपी के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी और अदालत में पेश किया जाएगा।

विदित रहे कि सनूह पंचायत के कैंथली गांव में पान चंद ने कुल्हाड़ी से तीन महिलाओं पर हमला किया था। इसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई थी। एक महिला ने वीरवार को टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया था जिसका शुक्रवार को उसके पैतृक गांव में दाह संस्कार कर दिया तो जबकि एक महिला जो पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचाराधीन थी। चिकित्सक ने उपचार के उपरांत छुट्टी दे थी लेकिन शुक्रवार को घर पहुंचने पर उसकी भी मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा भेजा गया है। एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि आरोपी की टांग में गोली लगने से चोट लगी है। पुलिस की निगरानी में मैडीकल कॉलेज चम्बा अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। एसडीएम किरन भड़ाना ने महिला की मौत की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News