चंबा की 'उड़नपरी' ने हासिल की एक और सफलता, 3 हजार मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

Monday, Jan 14, 2019 - 03:39 PM (IST)

चंबा: ह‍िमाचल के चंबा जिले की 'उड़नपरी' सीमा ने एक और सफलता हासिल की है। अब उसने 3 हजार मीटर की दौड़ को दस मिनट 11 सेकंड में पूरा कर कांस्य पदक हासिल किया। सीमा ने मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि इससे पहले सीमा ने दिल्ली में आयोजित पहली खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2018 में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था। 

सीमा ने क्यूबटूर में आयोजित जूनियर नेशनल में रजत पदक हासिल किया था। इसके आधार पर सीमा का खेलो इंडिया में चयन किया गया था। हिमाचल तीसरे मेडल के साथ पदक तालिका में 28वें स्थान पर है। प्रतियोगिता में कुल 29 राज्यों व सात केंद्र शासित प्रदेश भाग लेने पहुंचे हुए हैं। 3000 मीटर का यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। तीन किलोमीटर की लंबी दौड़ का प्रथम तीन मेडल में मात्र दो सेकंड का अंतर रहा।

Ekta