Breaking : हिमाचल में कोरोना से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, पति भी संदिग्ध

Friday, Apr 03, 2020 - 12:37 PM (IST)

बद्दी(पाल): हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। मृतक महिला ने पीजीआइ चंडीगढ़ दम तोड़ा है। वह सोलन जिला के झाड़माजरी क्षेत्र की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस का बीबीएन में पहला मरीज सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला पति के साथ 14 मार्च से दिल्ली से आकर एक निजी कंपनी के गेस्ट हाउस में रह रही थी। 70 वर्षीय स्नेहलता की वीरवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

इस कारण उसे नजदीकी अस्पताल ब्रूकलिन हिमालयन झाड़माजरी में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया। लेकिन पीजीआइ में उपचाराधीन महिला की देर रात ही मौत हो गई। महिला के पति की भी तबीयत खराब है व वह भी पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।

kirti