कांगड़ा में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव

Saturday, Jun 06, 2020 - 01:38 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के कई जिले अब कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। प्रतिदिन प्रदेश के जिलो से कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को ताजा मामला जिला कांगड़ा में सामने आया है। दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि ज्वालामुखी के घलौर क्षेत्र का यह व्यक्ति 30 मई को लौटा था और गीता भवन में क्वारंटाइन था। उसे बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 102 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 51 है और 50 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
 

Edited By

prashant sharma