कांग्रेस को एक और झटका, आनी से कांग्रेस विधायक खूब राम के पुत्र बीजेपी में शामिल

Friday, Oct 27, 2017 - 04:44 PM (IST)

रामपुर( विशेषर नेगी): कुल्लू जिले के आनी विधानसभा हल्के में भाजपा ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। एक के बाद एक दर्जनों के हिसाब से पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों को भाजपा में शामिल करने का क्रम जारी है। अब आनी के वर्तमान विधायक खूब राम के पुत्र देवेंद्र आनंद को भी आनी से भाजपा प्रत्याक्षी किशोरी लाल ने भाजपा में शामिल किया। रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक एंव भाजपा प्रत्याक्षी किशोरी लाल ने बताया कि उनकी आनी विधानसभा हल्के के लिए प्राथमिकता रहेगी कि जलोड़ी जोत टनल का कार्य जल्द आरम्भ हो। ताकि लोग सर्दियों में बर्फ और बरसात के दौरान आसानी से जिला मुख्यालय आवाजाही कर सके।

मोदी के अभियान को सफल बनाने का प्रयास
इसी तरह शमशर- निथर- बागीपुल- बजीर बाउडी समज सड़क को एनएच बनाना, श्री खण्ड धार्मिक स्थल को जाने वाले मार्ग को दरुस्त करना, आनी विधान सभा हल्के के विभिन रमणीक स्थलों को विकसित करना, क्षेत्र की विभिन्न कच्ची सड़को को पक्का करवाना। ब्रो जगतखन थाचवा चाटी में सीवरेज सिस्टम स्थापित करना, पल का निर्माण करना भी प्राथमिकता है। पूर्व विधायक एवम भाजपा प्रत्याक्षी आनी किशोरी लाल ने बताया मोदी के अभियान को सफल बनाने का प्रयास है, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त गरीब हितैषी सरकार कायम किया जा सके। उन्होंने कहा अजनी को कांग्रेस मुक्त बनाने की मुहिम जारी है। इसी के तहत सैकड़ों कांग्रेस के लोग भाजपा में आ रहे है। प्रेस वार्ता दौरान भाजपा मण्डल आनी अध्यक्ष  अमर ठाकुर, महामन्त्री जीवन चौहान, व अन्य मण्डल पदाधिकारी उपस्थित थे।